Monday, January 11, 2021

Class-9 Hindi पाठ-6 शक्र तारे के समान

 EVENTS CONVENT HIGH SCHOOL
11/01/2021                                         CLASS-9                                              SLOT-2

पाठ-6 

                                शक्र तारे के समान

1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-

प्रश्न 1.महादेव भाई अपना परिचय किस रूप में देते थे?
उत्तर-महादेव भाई अपना परिचय गाँधी जी के ‘पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर’ के रूप में देते थे।

प्रश्न 2.‘यंग इंडिया’ साप्ताहिक में लेखों की कमी क्यों रहने लगी थी?
उत्तर-अंग्रेजी संपादक हार्नीमैन ‘यंग इंडिया’ के लिए लिखते थे, जिन्हें देश निकाले की सजा देकर इंग्लैंड भेज दिया था। इस कारण ‘यंग इंडिया’ साप्ताहिक में लेखों की कमी रहने लगी।

प्रश्न 3.गांधी जी ने ‘यंग इंडिया’ प्रकाशित करने के विषय में क्या निश्चय किया?
उत्तर-गाँधी जी ने ‘यंग इंडिया’ को सप्ताह में दो बार प्रकाशित करने का निश्चय किया।

प्रश्न 4.गांधी जी से मिलने से पहले महादेव भाई कहाँ नौकरी करते थे?
उत्तर-गांधी जी से मिलने से पहले महादेव भाई भारत सरकार के अनुवाद विभाग में नौकरी करते थे।

प्रश्न 5.महादेव भाई के झोलों में क्या भरा रहता था?
उत्तर-महादेव भाई के झोलों में ताजी राजनीतिक घटनाओं, जानकारियों, चर्चाओं से संबंधित पुस्तकें, समाचार पत्र, मासिक पत्र आदि भरे रहते थे।

प्रश्न 6.महादेव भाई ने गांधी जी की कौन-सी प्रसिद्ध पुस्तक का अनुवाद किया था?
उत्तर-महादेव भाई ने गांधी जी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ का अंग्रेजी अनुवाद किया।

प्रश्न 7.अहमदाबाद से कौन-से दो साप्ताहिक निकलते थे?
उत्तर-अहमदाबाद से निकलने वाले साप्ताहिक पत्र थे-‘यंग इंडिया’ तथा ‘नव जीवन’।

 लिखित:- (क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

प्रश्न 1.गांधी जी ने महादेव को अपना वारिस कब कहा था?
उत्तर-महादेव भाई 1917 में गांधी के पास पहुँचे। गांधी जी ने उनको पहचानकर उन्हें उत्तराधिकारी का पद सौंपा था। 1919 में जलियाँबाग कांड के समय जब गांधी जी पंजाब जा रहे थे तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने उसी समय महादेव भाई। को अपना वारिस कहा था।

प्रश्न 2.गांधी जी से मिलने आनेवालों के लिए महादेव भाई क्या करते थे?
उत्तर-महादेव भाई पहले उनकी समस्याओं को सुनते थे। उनकी संक्षिप्त टिप्पणी तैयार करके गाँधी जी के सामने पेश । करते थे तथा उनसे लोगों की मुलाकात करवाते थे

प्रश्न 3.महादेव भाई की साहित्यिक देन क्या है?
उत्तर-महादेव भाई ने गांधी जी की गतिविधियों पर टीका-टिप्पणी के अलावा ‘सत्य के प्रयोग’ का अंग्रेजी अनुवाद किया। इसके अलावा ‘चित्रांगदा’, ‘विदाई का अभिशाप’, ‘शरद बाबू की कहानियाँ’ आदि का अनुवाद उनकी साहित्यिक देन है।

प्रश्न 4.महादेव, भाई की अकाल मृत्यु को कारण क्या था?
उत्तर-महादेव भाई की अकाल मृत्यु को कारण उनकी व्यस्तता तथा विवशता थी। सुबह से शाम तक काम करना और गरमी की ऋतु में ग्यारह मील पैदल चलना ही उनकी मौत का कारण बने।

 

भाषा-अध्ययन

प्रश्न 1.‘इक’ प्रत्यय लगाकर शब्दों का निर्माण कीजिए-

1.    सप्ताह – साप्ताहिक

2.    अर्थ – आर्थिक

3.    साहित्य – साहित्यिक

4.    धर्म – धार्मिक

5.    व्यक्ति – वैयक्तिक

प्रश्न 2.नीचे दिए गए उपसर्गों का उपयुक्त प्रयोग करते हुए शब्द बनाइए-
अ, नि, अन, दुर, वि, कु, पर, सु, अधि
उत्तर-

1.    आर्य – अन + आर्य = अनार्य

2.    आगत – सु + आगत = स्वागत

3.    डर – नि + डर = निडर

4.    आकर्षक – अन + आकर्षक = अनाकर्षक

5.    क्रय – वि + क्रय = विक्रय

6.    मार्ग – कु + मार्ग = कुमार्ग

7.    उपस्थित – अन + उपस्थित = अनुपस्थित

 

प्रश्न 3.निम्नलिखित मुहावरों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
मुहावरे – वाक्य प्रयोग
1.आड़े हाथों लेना – देर से घर आने पर पिता ने पुत्र को आड़े हाथों लिया।
2.दाँतों तले अँगुली दबाना – लक्षमीबाई का रण कौशल देख अंग्रेज़ों ने दाँतों तले अँगुली दबा ली।
3.लोहे के चने चबाना – इस रेगिस्तान को हरा-भरा बनाना लोहे के चने चबाने जैसा है।
4.अस्त हो जाना – अपनी प्रतिभा की चमक दिखाकर महादेव भाई असमय अस्त हो गए।
5.मंत्रमुग्ध करना – सुमन के बुने स्वेटर की बुनाई मुझे मंत्रमुग्ध कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Thank your for your valuable responce.
Mrfarooqui